भोपाल।
भेल क्षेत्र के इंद्रपुरी स्थित एसेंस स्कूल में जन्माष्टमी के पूर्व बच्चों के लिए सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने राधा कृष्ण की भूमिका मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बच्चों के इस सेलिब्रेशन की सभी ने सराहना की। इस कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और बच्चों के परिवार के लोग मौजूद थे।
