11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभेल न्यूज़द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को, आपसी समझाइश से...

द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को, आपसी समझाइश से होगा लंबित प्रकरणों का निस्तारण

Published on

जयपुर।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को किया जाएगा। यह लोक अदालत राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर एवं जयपुर पीठ सहित प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों, उपभोक्ता आयोगों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकरणों में कार्यकारी अध्यक्ष, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सानिध्य में आयोजित की जाएगी।

राजस्थान उच्च न्यायालय, मुख्य पीठ, जोधपुर में इस लोक अदालत का शुभारंभ राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी तथा राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे राजस्थान उच्च न्यायालय (न्यू बिल्डिंग) के परिसर में किया जाएगा।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री हरि ओम अत्रि ने बताया कि प्रकरणों की सुनवाई हेतु अधीनस्थ न्यायालयों की कुल 476 बैंचों का गठन किया गया, जिनके द्वारा प्रकरणों की ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यमों से सुनवाई की जाएगी। इन बैंचों में 28 अप्रैल, 2025 तक 3,86,274 प्री-लिटिगेशन तथा 2,04,616 न्यायालयों में लम्बित प्रकरण, कुल 5,90,890 प्रकरण सुनवाई हेतु रैफर किये जा चुके हैं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्री-लिटिगेशन एवं लम्बित प्रकरण रैफर किये गये हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में 05 बैंचों का गठन कर 3188 लंबित प्रकरण तथा जयपुर पीठ में 04 बैंचों का गठन कर 1237 लम्बित प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु रैफर किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझाइश द्वारा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मूल भावना को साकार किया जाता है। जिससे पक्षकारों के समय की बचत के साथ-साथ उनके मध्य वैमनस्य का भाव भी समाप्त होता है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...