23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़सारेगामापा में सेकंड रनरअप रहे शरद शर्मा भोजपाल महोत्सव मेले में बिखेरेंगे...

सारेगामापा में सेकंड रनरअप रहे शरद शर्मा भोजपाल महोत्सव मेले में बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

Published on

भोपाल

रियलिटी शो सारेगामापा के फायनल में सेकंड रनरअप का खिताब जीतने वाले मध्य प्रदेश विदिशा जिले के गंजबासौदा के शरद शर्मा राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में शनिवार को अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। शरद शर्मा छह वर्ष की उम्र से ढोलक, फिर तबला और बैंजो बजाना सीखा। इसके बाद में गायकी शुरू की।

शरद शर्मा शनिवार को भोजपाल महोत्सव मेले में प्रीतम प्रीति लगाए के दूर देश मत जाना, जो सुरमा सो हो न जाए, वृंदावन के वृक्ष को मरम न जाने कोई जैसे गानों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। शरद और संगीत दो नहीं, बल्कि दोनों एक ही हैं। मोहक तथा गंभीर गायन के साथ ही चंचल स्वभाव, खाने-पीने में भारी रूचि, मंच पर जय श्रीराम का उद्घोष, माथे पर तिलक और सिर पर शिखा यानी चोटी शरद को दूसरों से अलग करती है।

6 साल की उम्र में शुरू किया संगीत का सफर6 साल की उम्र से ही शरद ने गाना शुरू कर दिया था । 2011 में वह एक म्यूजिक शो लिटिल चैंप में अंतिम 30 तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम 10 में जगह नहीं बना पाए। संगीत के नाम जीवन कर देने वाले शरद ने हार नहीं मानी और वर्ष 2022 में एक बार फिर एक शो सारेगामा में भाग लिया और अंतिम 5 तक पहुंचे। फाइनल राउंड के बाद उपविजेता बनकर देश भर में नाम रोशन किया।

मेला समिति बॉलीवुड के साथ प्रदेश के कलाकारों को दे रही मंच
भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला समिति द्वारा बॉलीवुड के साथ ही प्रदेश के कलाकारों को बढ़ावा देने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान कर रही है। मेला मंच पर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों द्वारा अपने प्रदेश और संस्कृति की प्रस्तुति दी जा रही है। मंच का संचालक महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर द्वारा किया जा रहा है।

मेला संयोजक विकास वीरानी और महामंत्री हरीश कुमार राम मेले में आए दुकानदारों को सुविधाएं देने के लिए दिन-रात मशक्कत करते हैं, तो मेले में आने वाले गणमान्य नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वीरेंद्र तिवारी, जाहिद खान, शैलेंद्र सिंह जाट, सुनील शाह, दीपक वैरागी, विनय सिंह, चंदन वर्मा, आफताब सिद्दकी, वाहिद खान, केश कुमार शाह, मधु भवनानी, गोपाल शर्मा, सुनील वैष्णव के साथ ही मेला समिति के अन्य सदस्य दोपहर से देर रात तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...