4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के बरखेड़ा मैदान पर क्रिकेट महाकुंभ में शारिक तारीख ने फहराया...

बीएचईएल के बरखेड़ा मैदान पर क्रिकेट महाकुंभ में शारिक तारीख ने फहराया परचम

Published on

भोपाल

बाबूलाल गौर खेल एवं दशहरा मैदान बरखेड़ा में भेल युवा संगम समिति एवं न्यूज़ 27 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के महाकुंभ मैं शारिक तारीख टीम ने अलमास टीम को पराजित कर टूर्नामें में अपना परचम लहराया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला संयोजक व्यापारिक प्रकोष्ठ, एलएन मालवीया, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एवं भेल युवा संगम समिति के संरक्षक डॉ एलएन मालवीया के मंच पर भेल युवा संगम समिति के अध्यक्ष केवल मिश्रा, भाजपा साकेत मंडल उपाध्यक्ष अजय सोनी, भेल युवा संगम समिति कार्यकारी अध्यक्ष रमेश भारती एवं समिति के सदस्यों द्वारा पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत सम्मान किया।

डॉ एलएन मालवीया ने प्रतिभागियों के उत्साह वर्धन हेतु मैदान पर कर उनसे परिचय प्राप्त किया, एवं मैच के समाप्त होने के उपरांत विजेता टीम (शारिक तारीख) को 1,00,000/- (1लाख), उपविजेता टीम (अलमास) को 50,000/- एवं अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित कर बधाई व शुभकामनाएं । डॉ एलएन मालवीया ने अपने उद्बोधन में विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दी एवं समिति द्वारा बाबूलाल गौर दशहरा एवं खेल मैदान पर लगातार किए जा रहे सांस्कृतिक एवं अन्य प्रकार के आयोजन हेतु समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी,

साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होने वाले आयोजनों में भी उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। इस अवसर पर समिति के सदस्य छोटू चौकसे, नरेंद्र माली, राजू यादव, राघवेन्द्र तिवारी, सोनू पाटिल, लोकेश मालवीय, शुभम मेहरा, चंदू पाल, सौरभ चौहान, सूरज, सौरभ चौहान, शुभम गोस्वामी, निक्कू सिंह, लाल विश्वकर्मा, लाल तिवारी, मोनू माली, गुड्डू भाई, शैलेंद्र ठाकुर, विकास मालवीय, लाल प्यारे, संजय तिवारी (लाला) एवं खेल प्रेमी बंधु मौजूद थे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...