13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभेल न्यूज़श्री गणेश मंदिर पिपलानी दास बोध ग्रंथ का पाठ शुरू

श्री गणेश मंदिर पिपलानी दास बोध ग्रंथ का पाठ शुरू

Published on

भोपाल

बुधवार को भेल के श्री गणेश मंदिर पिपलानी मे श्री समर्थ रामदास स्वामी जी के द्वारा लिखितें दास बोध ग्रंथ का पाठ शुरू हो गया है । यह पाठ चैत्र प्रतिपदा से शुरू होकर हनुमान जयंती के दिन समाप्त होता है । श्लोक पाठ में मंदिर में ज्यादातर महिलाएं अपना सहयोग होती है ।

दास बोध वाचन विगत बीस वर्षो से अधिक समय से हो रहा है । मंदिर के उपाध्यक्ष मुकुंद गोडबोले ने बताया कि इस वर्ष वाचन के लिये श्रीमती भोगे , श्रीमती अरुणा तारे , श्रीमती प्राजक्ता गोडबोले , श्रीमती शेवालकर आदि महिलाओं के साथ अमित अभ्यंकर, मुकुंद गोडबोले आदि ने भाग लिया ।

हिन्दू नववर्ष के साथ आंदोलन के दूसरे चरण की की घोषणा
भोपाल। भरतीय मजदूर संघ ने बुधवार को विक्रम संवत् 2080 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष , चैत नवरात्रि एव गुड़ीपड़वा का त्यौहार कर्मचारियों के साथ क्रांति स्थल भेल गेट नं 5 पर मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत उपस्थित सभी जनों को तिलक लगाकर उनके स्वागत के साथ किया गया । कार्यक्रम में सामूहिक रूप से भारत माता के चित्र पर माला पहना कर भारत माता की आरती गाई गई । संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि भेल मैनेजमेंट ने हमारी मांगो को अभी तक अनसुना कर रखा है पर हम शिथिल नहीं हुए है और हम इस मंच से आंदोलन के दूसरे चरण की घोषणा करते है ।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...