26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रीराम और श्रीकृष्ण एक ही स्वरूप हैं, दोनों के काल अलग हैं-...

श्रीराम और श्रीकृष्ण एक ही स्वरूप हैं, दोनों के काल अलग हैं- पंडित नरेन्द्र नागर

Published on

भोपाल

भवानी नगर बीएचईएल गेट नंबर एक के पास चल रही श्रीमद् भागवत हरि कथा में कथा वाचक भृगुसिद्धी पंडित नरेन्द्र नागर ने श्रीराम और श्रीकृष्ण की कथा सुनाते हुए बताया कि उन दोनों का एक ही स्वरूप हैं लेकिन दोनों के काल अलग हैं। जा पर कृपा राम की होई ता पर कृपा करे सब कोई। इस दोहे के द्वारा बताया कि श्रीराम और श्रीकृष्ण की महिमा असीम आलौकिक है। श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। रामायण और भागवत गीता के महत्व के बारे में बताया। कथा सुनने महेश राजपूत, उमाशंकर, सुभाष पगारे, सीबी तिलवानी, शिशिर माहेश्वरी, देवेंद्र जैन, सुरेश सोनपुरे, मनीष शर्मा, संतोष सक्सेना आदि मौजूद थे।
————————————————
स्व. बाबूलाल गौर मैदान में श्रीमद् भागवत कथा
-दुष्टों का संहार करने मां भगवती ने धारण किया था विकराल रूप
भेल क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित स्व. बाबूलाल गौर दशहरा मैदान पर संगीतमय श्री नर्मदेश्वर शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन कथा व्यास भागवताचार्य गुरु साहब शर्मा ने मां काली और भगवान गणेश के अवतार की कथा सुनाई। कथा वाचक ने बताया कि मां भगवती ने दुष्टों का अंत करने के लिए विकराल रूप धारण किया था, जिन्हें मां काली के नाम से जाना जाता है। भगवान श्री गणेश के अवतार की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान गणेश माता पार्वती और भगवान शिव के छोटे पुत्र हैं ये सभी के प्रिय हैं। इन्हें माता-पिता और देवताओं द्वारा प्रथम पूज्य होने का आशीर्वाद मिला था उन्होंने बताया कि भगवान गणेश का जन्म माता पार्वती के उबटन से हुआ, और भगवान शिव द्वारा उन्हें गज का सिर लगाया गया। कथा सुनने गिरीश शर्मा, पार्षद ममता विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्रों के रहवामी मौजूद रहे।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...