23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रीमद् भगवत गीता ने हिप्पियों को हैप्पी बनाया-आचार्य जगत गुरू श्रील प्रभुपाद

श्रीमद् भगवत गीता ने हिप्पियों को हैप्पी बनाया-आचार्य जगत गुरू श्रील प्रभुपाद

Published on

-भेल के बरखेड़ा श्रीकृष्ण मंदिर में इस्कॉन ने गीता जयंती भव्यता से मनाई

भोपाल

बरखेड़ा स्थित यादव सभा के श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में इस्कॉन ने गीता जयंती भव्यता से मनाई इस मौके पर भगवत गीता से महल बनाया गया। भक्तों ने भगवतगीता के 18 अध्यायों को पड़ा। इसमें गृहस्थ, मंदिर के ब्रम्हचारी, बच्चे, माताएं शामिल रहीं। इसके बाद भगवत गीता की महाआरती की गई। मंदिर के अध्यक्ष रसानंद दास ने कहा कि गीता भगवान का संदेश है इसे पूरी दुनिया में पहुंचाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। भगवत गीता लोगों कें जीवन को बदलने का सामर्थ रखती है। हरे कृष्ण आंदोलन में ऐसे कई उदारहण हैं।

इस्कॉन के फाउंडर आचार्य जगत गुरु श्रील प्रभुपाद ने इसी भगवत गीता और प्रसाद से हिप्पियों को हैप्पी बनाया है। इसी भगवत गीता के प्रचार के कारण उन्होंने दुनियाभर में 108 मंदिरों की स्थापना की। जो भी भगवान का संदेश लोगों तक पहुंचाता है, उसे भगवान अपने धाम में जगह देते हैं। वह भगवान का सबसे प्रिय है। कार्यक्रम में भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र की धुन पर जोरदार कीर्तन किया। आखिर में सभी के लिए एकादशी प्रसादम रखा गया। इस मौके पर कई लोगों ने अपने बच्चों का भगवत गीता के बराबर तुलादान भी किया। इन भगवत गीताओं को जेल, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम तक मुफ्त में दिया जाएगा।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...