भोपाल
साकेत नगर श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले दिन कथा स्थल मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा चल समारोह निकाली गई। कलश यात्रा साकते नगर 9-ए, 9-बी के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा चल समारोह में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कथा वाचक संजय कृष्ण महाराज के साथ मुख्य यजमान सिर पर श्रीमद् भागवत जी लेकर चल रहे थे, तो श्रद्धालु डीजे और ढोल की थाप पर नाचते गाते निकले। कथा व्यास संजय कृष्ण महाराज ने पहले दिन नारद भक्ति, ज्ञान और धुंधकारी की कथा सुनाई। कथा 19 दिसम्बर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से की जाएगी। 20 दिसम्बर को पूर्णाहुति और भंडारा किया जाएगा। कलश यात्रा चल समारोह में अंजू सिंह, अर्चना पाण्डेय, योगिता टिकारिया, मंजू शुक्ला, राज जादौन, जगदीश शर्मा, तारा वर्मा सहित स्थानीय रहवासी, श्री सिद्धेश्वर मंदिर समिति और महिला मंडल की महिलाएं मौजूद थीं।
———————————————–
रूद्र महायज्ञ, शिव पुराण कथा का भूमिपूजन
भेल क्षेत्र के लहारपुर डैम के पास स्थित दशहरा मैदान में 19 जनवरी से रूद्र महायज्ञ श्रीमद् शिव पुराण कथा और रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा। गुरुवार को भूमिपूजन और ध्वजा स्थापित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड 54 के पार्षद जितेंद्र शुक्ला थे। रूद्र महायज्ञ के लिए 19 जनवरी को सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर अमराई से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 26 जनवरी को भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। इधर शास्त्री नगर में चल रही श्रीमद् भागवत हरिकथा का सुदामा चरित्र, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन हो गया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मुख्य अतिथि वार्ड 56 के पार्षद नीरज सिंह थे।
