भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में उत्पादन के पीक पीरियेड में भी विभागों में फेरबदल का सिलसिला जारी है । मंगलवार को मानव संसाधन विभाग ने एलसीएक्स में पदस्थ एनसी नस्कर को सीआरएक्स विभाग भेजा है वह महाप्रबंधक एसीआर व एमएम को रिर्पोट करेंगे। इधर डब्ल्यूटीएम के अपर महाप्रबंधक मनोज निलाबंर को अगले आदेश तक वर्तमान कार्य के अलावा एलजीएक्स विभा देखने का आदेश जारी हुआ है । वह महाप्रबंधक हाईड्रो का रिर्पोट करने के साथ एलजीएक्स से जुड़े काम के लिये महाप्रबंधक मानव संसाधन व एलजीएक्स का रिर्पोट करेंगे।
