8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में बना शंट रियेक्‍टर, पावरग्रिड कर्नाटक कोप्‍पल परियोजना के...

बीएचईएल भोपाल यूनिट में बना शंट रियेक्‍टर, पावरग्रिड कर्नाटक कोप्‍पल परियोजना के लिए रवाना

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल के ट्रांसफार्मर प्रभाग ने वित्‍तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम 110 एमवीआर 765 केवी शंट रियेक्‍टर का सफलतापूर्वक निर्माण किया है। इस अवसर पर सुबोध राउत, प्रमुख आरआईओ पावर ग्रिड ने हरी झंडी दिखाकर शंट रियेक्‍टर को रवाना किया। यह शंट रियेक्‍टर देश की अग्रणी विद्युत कंपनी पावरग्रिड के कर्नाटक स्थित कोप्‍पल परियोजना स्‍थल के लिए तैयार किया गया है। इस अवसर पर बीएचईएल भोपाल के रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं टीसीबी-एमएफजी, सीओएम एवं मेनटेनेंस), एसके महाजन, महाप्रबंधक (टीसीबी–इंजी., टीसीबी-इंजी.सर्विसेज एवं एमएम) एवं ट्रांसफॉर्मर प्रभाग के कई वरिष्‍ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

अपने संबोधन में श्री राउत ने निर्माण टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बीएचईएल, भोपाल के उत्‍कृष्‍ट तकनीकी कौशल और प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। शंट रियेक्‍टर का निर्माण एवं परीक्षण बीएचईएल, भोपाल कारखाने में पावरग्रिड के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्‍न हुआ। बीएचईएल, भोपाल जो देश में विद्य़त उपकरण निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी इकाई है ने एक बार फिर अपने गुणवत्‍तापूर्ण उत्‍पाद और समय पर आपूर्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश...