19.4 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़खेलों का हमारे जीवन पर सकारात्मक असर होता है- प्रवीण चन्द्र झा

खेलों का हमारे जीवन पर सकारात्मक असर होता है- प्रवीण चन्द्र झा

Published on

-बीएचईएल में अन्तर इकाई शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का समापन

हरिद्वार

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बीएचईएल अन्तर इकाई शूटिंग बॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई । इस प्रतियोगिता में बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों की कुल 08 टीमों ने भाग लिया । सेक्टर-4 स्थित खेल परिसर में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा तथा विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वीके रायजादा थे ।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएचईएल हरिद्वार तथा बीएचईएल भोपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान हरिद्वार ने भोपाल को हराकर लगातार नवीं बार ट्राफी पर कब्जा किया । इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए श्री झा ने कहा कि अन्तर इकाई प्रतियोगिताओं के माध्यम से अलग-अलग इकाइयों के खिलाड़ी कर्मचारियों को, एक-दूसरे के साथ अपने अनुभवों को साझा करने का मौका मिलता है । उन्होंने कहा कि खेलों से हमें नई ऊर्जा मिलती है जिसका सकारात्मक असर, हमारे काम-काज के साथ-साथ हमारे जीवन पर भी पड़ता है ।

हरिद्वार टीम के विनीत कुमार पुंडीर को प्लेयर ऑफ द मैच तथा भोपाल टीम के आरके मुकाती को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया । इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक आलोक कुमार, अध्यक्ष अजय कुमार एवं महासचिव अभिनव आशीष सहित महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि मौजूद थे ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...