भोपाल
राजधानी के भेल इलाके पर स्थित सीएम राइज स्कूल महात्मा गांधी के 9वीं के छात्र हर्ष ठाकुर ने उप्र के नोयडा में होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय बॉेक्सिंग प्रतियोगिता में जगह बना ली है। जबलपुर में ट्रायल टेस्ट में हर्ष पहले प्रयास में क्वॉलिफाई हो गए। वे छह माह से स्कूल के ग्राउंड में बॉक्सिंग कोच से प्रशिक्षण ले रहे थे। नोएडा में प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 25 मार्च तक होगा। सीएम राइज स्कूल महात्मा गांधी से 14 वर्ष से कम उम्र के 6 छात्रों को ट्रायल के भेजा गया था। जिसमें हर्ष ने ट्रायल टेस्ट पास कर लिया। इस उपलब्धि पर सीएम राइज स्कूल महात्मा गांधी की प्राचार्या हेमलता परिहार ने हर्ष को बधाई दी ।
