21.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में Vendor Development प्रोग्राम का दूसरा चरण का सफलतापूर्ण...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में Vendor Development प्रोग्राम का दूसरा चरण का सफलतापूर्ण आयोजन

Published on

भोपाल।

Vendor Development Program under PMS Scheme का द्वितीय चरण का आयोजन एम.एस.एम.ई DFO इंदौर मिनिस्ट्री ऑफ एम.एस.एम.ई, भारत सरकार एवं गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार की Vendor Development प्रोग्राम किसी भी व्यवसाय के लिए आवश्यक है, यह न केवल व्यवसाय को बढ़ाता है, बल्कि वेंडर्स को भी अपने उत्पादों और सेवाओं में सुधार करने में मदद करता है। व्यवसाय में वृद्धि, उत्पादन सेवाओं में सुधार, वेंडर्स की क्षमता में वृद्धि, गुणवत्ता में सुधार, लागत में कमी आदि का ज्ञान प्राप्त होता है। इसके साथ ही इससे संबंधित अन्य टॉपिक्स पर भी आज प्रेजेंटेशन दिए गए जो इस प्रकार हैं।

1. सीपेट टेक्निकल प्रेज़ेन्टेशन।2. एम.एस.एम.ई टेक्नोलॉजी प्रेज़ेन्टेशन।
3. बी.पी.सी.एल टेक्निकल प्रेज़ेन्टेशन ।
4. GAIL गुना प्रेज़ेन्टेशन।
5. इलेक्ट्रिकल एन.एच.डी.सी. प्रेज़ेन्टेश।

आदि प्रेज़ेन्टेशन एक्सपर्ट द्वारा दिये गये इसके साथ ही विभिन्न कंपनी द्वारा एक्ज़िबिशन स्टॉल एसोसिएशन कैम्पस में लगाए गए है। दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आखिरी दिन था, इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि के रूप में विपुल अग्रवाल , जनरल मैनेजर,बी.एच.ई.एल भोपाल। राजीव ,जॉइंट डायरेक्टर/ HOO, एम.एस.एम.ई डी.एफ.ओ इंदौर, नीलेश त्रिवेदी असिस्टेंट डायरेक्टर (IEDS) एम.एस.एम.ई, राजकुमार मोहनानी असिस्टेंट डायरेक्टर(IEDS)एम.एस.एम.ई इंदौर,विजय गौड़, अध्यक्ष गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, विनोद नायर अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, योगेश गोयल सचिव गोविंदपुरा इंडस्ट्रिस एसोसिएशन, बी.के.झा, ए.जी.एम, बी.एच.ई.एल भोपाल, शुश्री अल्का पचौरी, स्टेट प्रिक्यूरमेंट मैनेजर,उद्योगपति बंधु एवं अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।

Latest articles

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...