31 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने मनाया जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य स्तरीय विरोध दिवस

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने मनाया जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य स्तरीय विरोध दिवस

Published on

भोपाल

आज क्रांतिकारी पार्टी एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के द्वारा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य के निजीकरण अतिक्रमण व स्मार्ट सिटी के नाम पर बस्तियां उजाड़ने बिजली को निजी कंपनियों के हाथों सपना के खिलाफ व मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू करने की मांग को लेकर क्रांतिकारी पार्टी एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के द्वारा गुरूवार को राज्य स्तरीय विरोध दिवस घोषित किया गया है।

इस अवसर पर भोपाल के चेतक ब्रिज चौराहे पर एक जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के भोपाल जिला सचिव कॉम.मुदित भटनागर ने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा- स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का निजीकरण कर रही है। एक तरफ आम जन के आमदनी के स्त्रोत सीमित होते जा रहे हैं,सरकार रोजगार दे नही रही है वही दूसरी तरफ सरकार तमाम सार्वजनिक उपक्रमों व सेवा क्षेत्रो का निजीकरण कर रही है। आम जन की गाड़ी कमाई से बने इन संसाधनों को पूंजीपतियों को मुनाफा कमाने के लिए दे दिया जा रहा है।

दैनिक जीवन की मूलभूत जरूरतों में शामिल बिजली को अडानी को सौंप दिया गया है। स्कूल-कॉलेज की फीस लगातार बड़ाई जा रही है। बच्चों की पढ़ाई के सपने टूटते जा रहे हैं और सरकार प्रदेश के 1 लाख स्कूलों को बंद करने जा रही है। स्कूलों को बंद करने का यह फरमान लाखों छात्रों को शिक्षा से दूर कर रहा है। महाविद्यालयो व विश्वविद्यालयो में हजारों की संख्या में शिक्षकों/प्रोफेसर के पद खाली पड़े हुए हैं। नई शिक्षा नीति उन पदों को भरने की जगह छात्रों को ही कभी इंटर्नशिप और कभी वोकेशनल कोर्स के नाम पर निजी शिक्षण संस्थानों के हवाले कर रही है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में गड़बड़ियां व्याप्त है।

नर्सिंग के छात्र पिछले कई वर्षों से परीक्षाएं नहीं दे पाए हैं सरकार उनकी परीक्षाएं तक नहीं करा पा रही है। तमाम शिक्षण संस्थानों व विभागों में लाखों की संख्या में रिक्तियां है, लेकिन सरकार उन पदों पर भर्ती करने की जगह उन्हें बंद करने जा रही है। यह प्रदर्शन हम सभी अपनी समस्याओं को लेकर इक_ा हो और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक सशक्त आंदोलन खड़ा करें। प्रदर्शन को पार्टी के सदस्यों कॉम. विजय शर्मा, कॉम. श्याम शाक्य, कॉम. आरती, कॉम. समर्थ, कॉम. सोनम शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला कमेटी सदस्य कॉम.विनोद लोगारिया ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।

 

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...