भोपाल
भारतीय मजदूर संघ के भेल स्थित मुख्य कार्यालय में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा और भव्य मंदिर निर्माण को लेकर विशाल सुंदर कांड एवं भंडारे का आयोजन किया। हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचे । अध्यक्ष विजय कठेत ने बताया कि 500 बरसों के बाद हिंदू धर्म और सनातन धर्म को खुशी मिली है क्योंकि भगवान टेंट में थे अब उन्हें मंदिर मिला है ।मंदिर का निर्माण हुआ है हमारे देश के प्रधानमंत्री के द्वारा जो हमारा सपना था वह पूर्ण किया । भेल कारखाने का समस्त कर्मचारी श्रमिक इस कार्यक्रम में मौजूद थे। साथ ही जोरदार आतिशबाजी की गई ।
