26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़सुरेश सोनपुरे "सरस्वती साहित्य रत्न" से सम्मानित

सुरेश सोनपुरे “सरस्वती साहित्य रत्न” से सम्मानित

Published on

भोपाल।

मध्य प्रदेश साहित्य साधना मंच सीहोर,जन परिषद सीहोर एवं राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद भारत के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवम साहित्यिक रणभूमि के अपराजित रचनाकारों का सम्मान समारोह, शास उत्कृष्ट विद्यालय क्र—1 सीहोर में आयोजित किया गया, जिसमे 11 प्रांतों के लगभग 125 रचनाकार सम्मिलित हुए। संस्था संस्थापक एवं संयोजक सुरेश जायसवाल के अथक आत्मीय प्रयास से प्रांताध्यक्ष अशोक व्यग्र सुप्रसिद्ध साहित्यकार, राजकुमारी चौकसे, सुप्रीमकोर्ट अधिवक्ता, सविता धर वरिष्ट साहित्यकार धनबाद, वृन्दावन राय सरल, वरिष्ट साहित्यकार सागर,राष्ट्रकवि मदन गोपाल ” मार्तण्ड” झांसी ,डॉक्टर सतीश शर्मा,कृषि वैज्ञानिक आरसी जैन, डॉक्टर अर्चना जायसवाल इंदौर,डॉक्टर अनीस खान सीहोर, बीपी मिश्रा ” बेधड़क”, रश्मि मिश्रा भोपाल, डॉक्टर गगन नामदेव सीहोर आदि अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। राजधानी भोपाल के सुपरिचित कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी” को संस्था द्वारा काव्य जगत में सुदीर्घ साहित्य सेवा एवम उत्कृष्ट रचनाधर्मिता हेतु “सरस्वती साहित्य रत्न” से सम्मानित किया गया।इस गरिमामय आयोजन में सुरेश सोनपुरे ने ” हिंदी गौरव गाथा” उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत कर हिंदी की अलख जगाई।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...