भोपाल।
शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत शक्ती मार्केट शक्ती नगर वार्ड क्रमांक 57 में सफाई मित्रों का सम्मान किया गया सफाई मित्रों के साथ स्वल्पाहार किया गया व्यापारियों द्वारा सफाई मित्रों के सम्मान में बरसते पानी में भीगते हुए सफाई मित्रों को बिठाकर स्वयं झाडू उठाकर पूरे मार्केट की सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र शुक्ला, सदस्य मेयर इन कौंसिल उपस्थित रहे और उनके द्वारा सफाई कर्मचारियों को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की तथा उन्हे प्रोत्साहित किया गया। वहीं विजय मार्केट बरखेड़ा वार्ड क्रमांक 56 में सफाई मित्रों के साथ चाय नाश्ता किया गया व्यापारियों द्वारा और सफाई मित्रों के सम्मान में व्यापारियों द्वारा बरसते पानी में भीगते हुए सफाई मित्रों को बिठाकर स्वयं झाडू उठाकर पूरे मार्केट की सफाई का कार्य किया गया।
