भोपाल
गुरुवार को बीएमएस का एल-20 परिसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, विशिष्ट अतिथि केजी सुरेश कुलपति माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्यमय पंड्या थे। श्री सुरेश ने कहा कि मजदूर क्षेत्र का चिंतन और पूरे विश्व में उसकी सार्वभौमिकता के लिए भारतीय मजदूर संघ कार्य करता है।
कार्यक्रम में श्रम साधना केंद्र की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में कमलेश पटेल ,जिला अध्यक्ष श्रीमती ब्रिज त्रिपाठी एवं जिला मंत्री हिरा रान्वे भी मौजूद थे। मंच संचालन विभाग प्रमुख कमलेश नागपुरे के द्वारा किया गया व आभार प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा किया गया ।
