11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण योगदान है:...

संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण योगदान है: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

— महारानी लक्ष्मी बाई कन्या महाविद्यालय में मध्यप्रदेश शिक्षण संघ का दायित्व बोध— शपथ समारोह

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि शिक्षक समाज का संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षकों के प्रयास से एक ऐसी पीढ़ी का निर्माण हो, जिसमें राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबल हो और जो राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार बने। राज्यमंत्री श्रीमती गौर रविवार को महारानी लक्ष्मी बाई कन्या महाविद्यालय भोपाल में मध्यप्रदेश शिक्षण संघ द्वारा आयोजित दायित्व बोध—शपथ समारोह को संबोधित करती कर रही थी ।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ बीते 55 वर्षों से पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्रहित, शिक्षाहित, शिक्षक हित और छात्रहित में सतत कार्यरत है। यह संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के मार्गदर्शन में ऐसे शिक्षकों का निर्माण करने हेतु प्रतिबद्ध है, जो भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत है। ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम हमें शिक्षा और मूल्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देते हैं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ पूरे प्रदेश में संस्कारवान शिक्षकों की पौध तैयार करने का काम कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। इस दौरान राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, विधायक भगवानदास सबनानी, डा. छत्रवीर सिंह राठौर, राजीव शर्मा, नागेश पांडे सहित मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के नगर, महानगर विकासखंड, तहसील और जिलों से आए हुए सभी निर्विरोध निर्वाचित सामान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...