भोपाल
भेल दिल्ली कॉरपोरेट के बहुप्रतीक्षित डायरेक्टर मानव संसाधन पद के लिये गुरूवार को हुये साक्षात्कार में मुख्य कार्मिक अधिकारी, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा कृष्ण कुमार अनिरुद्ध ठाकुर का इस पद के लिये चयन किया गया है। इस पद के लिये भेल के कार्यपालक निदेशक एम ईसादोर, कार्यपालक निदेशक एसबी नैथानी ,जीएमआई पीके सक्सेना, जीएमआई नवीन सक्सेना, महाप्रबंधक आदिकांत बेहरा, महाप्रबंधक के मोहन, महाप्रबंधक एसके सिन्हा, निदेशक एचआर एसपीएमसीआईएल एससी पांडे, मुख्य महाप्रबंधक सेल केके ठाकुर, सीपीओ रेलवे, आरके अग्रवाल साक्षात्कार में भाग लिया था।
