4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल उद्योग नगरी में सालाना 10 करोड़ की बिजली चोरी का मामला...

बीएचईएल उद्योग नगरी में सालाना 10 करोड़ की बिजली चोरी का मामला उर्जा मंत्री के पास पहुंचा

Published on

-विधायक ने कहा इस क्षेत्र की झुग्गी बस्ती को मिले एक बत्ती कनेक्शन
-बिजली विभाग के अफसरों ने कहा झुग्गी बस्ती का स्वामित्व हमें सौंपे तब मिलेगा कनेक्शन
-आपसी खींचतान में बीएचईएल में हो रही है करोड़ों की बिजली चोरी
-फिर शिवनगर झुग्गी बस्ती में बिजली विभाग ने कैसे दिये कनेक्शन

भोपाल

बीएचईएल उद्योग नगरी में करीब दो दशक से सालाना 10 करोड़ की बिजली चोरी का मामला भले ही नहीं सुलझ पाया हो लेकिन सोमवार को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने यह मामला उर्जा मंत्री तक पहुंचा ही दिया । इसको लेकर उनके यहां एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें बिजली,बीएचईएल,यूनियन और क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद थे । इसको लेकर विधाय श्रीमती गौर ने एक बत्ती कनेक्शन दिये जाने की मांग की । इस पर बिजली विभाग के अफसरों का कहना था कि बीएचईएल की झुग्गी बस्तियों की जमीन का स्वामित्व हमें सौंपे ।

दूसरी और इसको लेकर बीएचईएल के अफसरों ने उक्त विभाग को प्रस्ताव भेजने का कहा । खास बात यह है कि पिछले दो दशक से यह मामला बिजली विभाग और बीएचईएल के आपसी खींचतान के कारण उलझा हुआ है । सालाना 10 करोड़ की चोरी होने के विषय में कोई भी सोचने को तैयार नहीं है । बिजली विभाग ने ही रायसेन रोड स्थित शिवनगर झुग्गी बस्ती में करीब 1000 हजार कनेक् शन दिये है यदि वह इसी तर्ज पर नियमित विद्युत कनेक्शन हर झुग्गी बस्ती को दे दें तो जहां बिजली विभाग को करोड़ों रूपये का राजस्व मिलेगा वहां बीएचईएल को सालाना 10 करोड़ की बिजली चोरी से निजात मिलेगी ।

बीएचईएल भी केन्द्र सरकार का सार्वजनिक उपक्रम है वहीं राज्य सरकार को भी फायदा पहुंचाता है । ऐसे में इस चोरी को रोकना बहुत जरूरी है । विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुये सिर्फ अपनी बात को वजनदारी से ही नहीं रखा बल्कि श्रम मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा । ज्ञापन में कहा है कि बीएचईएल क्षेत्र में निवास कर रहे लगभग 10,000 बस्ती के लोगों को नियमित विद्युत कनेक्शन प्रदान कर उन्हें सुरक्षित एवं सम्मान पूर्व जीवन व्यतीत करने की दशा में कदम उठायें।

उन्होंने बताया कि जब बीएचईएल का निर्माण हो रहा था तब यह स्थान मुख्य शहर से 20-25 कि.मी. दूर एक किनारे पर स्थित था । आवागमन का काई साधन भी उपलब्ध नहीं था। कारखाने में अस्थाई श्रमिक, अस्थाई निवास बनाकर अपने परिवार के साथ रहने लगे लेकिन बीएचईएल प्रबंधन इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति मनमाने तरीके से काट देता है । जिससे बस्ती के लोगों को तकलीफ होना स्वाभाविक है । इस तकलीफ से निजात पाने के लिये बस्ती वासी अपने घरों में स्थाई कनेक्शन दिया जाये।

उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि बस्ती वासियों को नियमित कनेक्शन देने की जब- जब बात की गई तब म.प्र. विद्युत मंडल अब विद्युत वितरण कम्पनी विद्युत कनेक्शन देने के लिये यह कहकर मनाकर देती है, कि बीएचईएल उच्च दाब उपभोक्ता है। बस्ती उनके अधिसूचित क्षेत्र में आती है। म.प्र. विद्युत नियामक आयोग के सप्लाई कोड 2013 की कंण्डिका 05 के तहत उच्च दाव – उपभोक्ता के क्षेत्र में उच्चदाब पर सप्लाई देने वाली यूटीलिटी निम्न दाब पर विद्युत सप्लाई देने हेतु अधिकृत नहीं है जिसके कारण समस्या यथावत् बनी हुई है। यह कि बीएचईएल उद्योग नगरी, भोपाल परिसर तथा कारखाने के पृथक-पृथक विद्युत कनेक्शन है टाउन शिप परिसर में अनेक उपभोक्ताओ जैसे कैरियर कालेज, स्मार्ट सिटी आफिस, बीएसएसएस कॉलेज, पुलिस हाउसिंग गोंविदपुरा परिसर में मप्र मक्षेविवि कम्पनी लिमिटेठ द्वारा पृथक-पृथक कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं।

यह कि बीएचईएल प्रबंधन द्वारा बस्ती में विद्युत कटौती एवं विद्युत कम्पनी द्वारा कनेक्शन न दिये जाने के कारण बस्ती वासी नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बीएचईएल क्षेत्र में बसे होने का इन्हे दंण्ड भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर बीएचईएल क्षेत्र के बस्ती वासियों को नियमित कनेक्शन प्रदान करने करें । बैठक में उर्जा मंत्री के अलावा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, मंत्री विश्वास सारंग,उर्जा सचिव,बीएचईएल के कार्यपालक निदेश विनय निगम,महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा,नगर प्रशासक सपन सुहाने,यूनियन नेता और क्षेत्रीय पार्षदगण मौजूद थे ।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...