23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल के रिटायर कर्मी की बेटी बनी सीआरपीएफ की प्रथम महिला...

बीएचईएल भोपाल के रिटायर कर्मी की बेटी बनी सीआरपीएफ की प्रथम महिला आईजी

Published on

भोपाल

बीएचईएल भोपाल के रिटायर कर्मी की बेटी कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में पढ़ी सुश्री एनी अब्राहम ने बीएचईएल ही नहीं बल्कि पूरे मप्र का नाम रोशन किया । उन्हें सेन्ट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स रैपिड एक्शन फोर्स में आईजी के पद पर नियुक्त किया गया है । 35 वर्ष में यह पहली बार है कि किसी महिला अफसर को आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है ।

सुश्री एनी अब्राहम को अपने कार्यकाल के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, मेधावी सेवा के लिए पुलिस मेडल एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया । उन्होंने संयुक्त राज्य में अखिल भारतीय महिला पुलिस बल का नेतृत्व भी किया । यह कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, बीएचईएल, भोपाल के लिए एक गौरव का विषय है । बीएचईएल, भोपाल परिवार ने उनको इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी ।
———————————————-
भेल कर्मचारी सोनी का सम्मान
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एंप्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन भेल भोपाल के पदाधिकारियों द्वारा भेल कर्मचारी श्याम कृष्ण सोनी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अवधपुरी मंडल का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वेलफेयर एसोसिएशन ने सम्मान किया । इस अवसर पर एसोसिएशन के राजेंद्र कुमार काछी, जीपी ठाकरे, संजय चौरसिया, शिवराज सिंह, विनोद कुमार मौर्या, अजीत सिंह कुशवाहा, उमानाथ सोनी मौजूद थे ।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...