16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा भेल की करोड़ों की खाली पड़ी जमीन पर रसूखदारों की नजर

गोविंदपुरा भेल की करोड़ों की खाली पड़ी जमीन पर रसूखदारों की नजर

Published on

– गोविंदपुरा टीआरटी हो गया उजाड़, हो रहे है अवैध कब्जे

भोपाल।

यूं तो भेल प्रशासन के पास दो हजार एकड़ से ज्यादा जमीन अतिशेष पड़ी हैं। इसकी रखवाली भेल प्रशासन का बेदखली अमला और निजी गार्ड एजेंसियां कर रही हैं। नगर प्रशासन विभाग कम अमला होने के बाद भी अतिक्रमण रोकने की कार्यवाही समय-समय पर कर रहा है लेकिन जिला और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग न मिलने के कारण अतिक्रमणकारी पैर पसारने से बाज नहीं आ रहे हैं।

अब तो कुछ रसूखदार इस जमीन पर निगाह गढ़ाए हुए हैं। कब यह जमीन किसके हाथ लग जाए कहां नहीं जा सकता। अकेले गोविंदपुरा क्षेत्र की बात करें तो भेल प्रशासन ने यहां के सैंकड़ों आवासों को नेस्तनाबूद कर चुका है। थोड़े बहुत आवास और दुकान ही बची हैं। एक समय ऐसा था जब भेल की इस जगह लाखों की राजस्व वसूली करता था लेकिन इन सब पर ध्यान न देते हुए इस क्षेत्र को पूरी तरह उजाड़ कर रख दिया है। खंडहर मकान खुद कर रहे हैं यह सब बयां। सडक़ें उखड़ी हुई हैं। आवाजाही भी न के बराबर है। गोविंदपुरा स्टॉप के पास टीआरटी क्वार्टर्स पूरी तरह तोड़ दिये गये हैं। रायसेन रोड़ मुख्य मार्ग का टीआरटी बस स्टॉप पूरी तरह अपना दर्द बयां कर रहा है।

भेल प्रबंधन ने गोविंदपुरा में तीन हजार से ज्यादा आवासों का निर्माण किया था। वीआरएस और रिटायरमेंट के रेले के चलते इस क्षेत्र को आधे से ज्यादा खाली कर दिया है। नतीजतन मकानों में रहने वाले भेल कर्मचारी सुविधाओं को मोहताज हैं। भेल प्रबंधन के पास इस क्षेत्र को आबाद करने की कोई नयी योजना प्रस्तावित नहीं है। इस जगह का कैसे उपयोग किया जाये यह सोचने का समय भी नहीं है। करोड़ों की खाली पड़ी इस जमीन पर रसूखदारों की निगाहें लगी हुई है। ऐसे में भेल प्रबंधन को जल्द से जल्द अपनी राजस्व बढ़ाने के लिए रायसेन रोड़ मुख्य मार्ग पर दुकानों का निर्माण कर भेल कर्मचारियों के बेरोजगार बालिग बच्चों को किराये पर ही दे देना चाहिए।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...