17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़रहवासी मिलन एवं परिचर्चा संवाद कार्यक्रम में उठा पटेल नगर के विकास...

रहवासी मिलन एवं परिचर्चा संवाद कार्यक्रम में उठा पटेल नगर के विकास का मुद्दा

Published on

-पटेल नगर के संचालक नहीं दे रहे हैं ध्यान

भोपाल

पटेल नगर बी- सेक्टर स्थित पार्क में स्थानीय रहवासी संगठन द्वारा कॉलोनी के विकास के लिये गणमान्य जनों की उपस्थिति में रहवासी मिलन एवं परिचर्चा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य कॉलोनी में चल रहे रखरखाव प्रबंधन, निर्माण सुधार व नीतिगत विकास व्यवस्था के प्रति रहवासियों के दृष्टिकोण अपेक्षाओं व संतुष्टि स्तर की समीक्षा करना एवं 50 वर्षों से भी अधिक पुरानी इस कॉलोनी का समस्त औपचारिकताओं के साथ विधिवत नगर पालिका निगम में हस्तांतरण की रूपरेखा तय करना था।

कार्यक्रम के प्राथमिक चरण में कॉलोनाइजर द्वारा पटेल नगर में किए जा रहे रखरखाव प्रबंधन व शिकायतों के प्रति कॉलोनी में सक्रिय समितियों और व्यक्ति विशेषों के सक्षम प्रयासों व संघर्षों से अवगत कराते हुए बताया गया कि वर्षों बाद भी उपेक्षित पटेल नगर कॉलोनी में आज भी सीवेज प्रणाली का न होना, जर्जर होती सड़कें, अवरुद्ध पड़ी अपशिष्ट जल निकासी, सामुदायिक भवन व खेलकूद मैदान का अभाव, उजाड़ पड़े पार्क और कई स्थानों पर बदबूदार पेयजल की शिकायतें, स्वास्थ्य और सुरक्षा इत्यादि गंभीर समस्याएं हैं।

चर्चा में यह बात हुई कि पटेल नगर गंधर्व लैंड एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के वर्तमान पदस्थ कॉलोनाइजर एवं प्रबंध संचालक द्वारा उनकी पदस्थापना उपरांत एक बार भी स्थानीय रहवासियों से मिलकर उनकी सुध नहीं ली गई है। नगर निगम में पटेल नगर कॉलोनी का हस्तांतरण करने हेतु कॉलोनाइजर की मंशा व भूमिका और रहवासियों की उनसे अपेक्षाओं के विश्लेषण संबंधित संवाद किए गए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों द्वारा यह तय किया गया की रहवासियों की बुनियादी निर्माण आवश्यकताओं एवं कुशल रखरखाव प्रबंधन के लिए आगामी सप्ताह में कॉलोनाइजर से प्रत्यक्ष वार्ता संवाद किया जाये।

रहवासियों की बुनियादी समस्याओं की सुनवाई न होने और मांगों को न माने जाने की स्थिति में शासन व प्रशासनिक सहयोग और अंत्योत्तवा रहवासियों द्वारा अहिंसक धरना प्रदर्शन एवं वृहद जन आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि इस प्रकार से रहवासी मिलन कार्यक्रम का आयोजन माह के चौथे रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में रहवासी बृजेश सिंह ,अशोक सिंह ,मनीष उपाध्याय ,रमेश तिवारी ,संजय मिश्रा ,वीएन पांडे ,भारत मिश्रा एवं अन्य बहुत सारे रहवासी मौजूद थे ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...