7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़भ्रष्टाचार जितना कम होगा विकसित भारत की कल्पना उतनी ही मजबूत :...

भ्रष्टाचार जितना कम होगा विकसित भारत की कल्पना उतनी ही मजबूत : ईडी

Published on

-भेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022

भोपाल

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत बीएचईएल भोपाल के सतर्कता विभाग के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके अंतर्गत विभागों में विक्रम स्कूल, जवाहर स्कूल, कस्तूरबा कॉलेज में विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई । इस अवसर पर विभाग प्रमुख पंकज पराड़कर ने अपने उद्बोधन कहा कि बच्चें ही देश के भविष्य निर्माता हैं और यदि अभी से इनमें भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता का भाव रहेगा तो देश अवश्य ही भ्रष्टाचार से मुक्त होगा।

इसी तारतम्य में एक ग्राम सभा, कार्यपालकों के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमे सतर्कता प्रमुख पंकज पराड़कर ने उचित सतर्कता प्रबंधन के बारीक बिंदुओं पर चर्चा की तथा प्रतिभागियों के विभिन्न सवालों का समाधान भी किया । विक्रम स्कूल, पिपलानी में भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत पर चित्रकला प्रतियोगिता में 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही सुंदर और संदेशात्मक चित्र बनाए।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 11 के सत्यजीत बेहेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसी तरह जवाहर विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 की अनुष्का सिंह तथा देवांश हालदार ने हिंदी तथा अंग्रेजी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार किया । कस्तूरबा कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कुमारी श्वेता रानी ने ओजस्वी भाषण से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया । बीएचईएल के सभी कर्मचारियों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी जिसमे हिंदी में अभिषेक गर्ग, उप प्रबंधक तथा अंग्रेजी में एके प्रसाद सहा. अभियंता ने प्रथम पुरसकर प्राप्त किया ।

5 नवंबर को आयोजित समापन समारोह में राजेंद्र मीणा अपर महा निदेशक इंटेलिजेंस विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उन्होंने कहा कि किसी भी जगह, सेवा या वस्तु की कमी भ्रष्टाचार की जनक है इसे नवाचार तथा उत्पादन से ही कम किया जा सकता है, और इस क्षेत्र में बीएचईएल ने बहुत योगदान दिया है जिससे देश पावर इक्विपमेंट तथा भारी मशीनरी में आत्मनिर्भर बना है । कार्यक्रम के मुख्या अतिथि भेल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने कहा की भ्रष्टाचार जितना कम होता जाएगा विकसित भारत की कल्पना उतनी ही मजबूत ।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में भेल मजबूती के साथ योगदान दे रहा है । अंत में सतर्कता प्रमुख पंकज पराडकर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । पूरे सतर्कता सप्ताह के दौरान लगभग 5000 से अधिक नागरिकों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई । कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधक तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सञ्चालन सतर्कता विभाग के राजीव रॉय और केशव कुमार ने किया ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...