23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़स्पोर्ट्स टीम भावना का सबसे अनुपम उदाहरण : ईडी

स्पोर्ट्स टीम भावना का सबसे अनुपम उदाहरण : ईडी

Published on

– तीन दिवसीय अंतर इकाई फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

भोपाल

बीएचईएल के पिपलानी स्थित फुटबाल मैदान में दिनांक 18 से 20 दिसम्बर, 2023 तक आयोजित तीन दिवसीय अंतर इकाई फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ राजीव सिंह, कार्यपालक निदेशक ने किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स टीम भावना का सबसे अनुपम उदाहरण है । यह हमें यह प्रेरणा देती है कि जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं । महत्वपूर्ण यह है कि हम पूरे लगन और ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं और एक टीम भावना से खेलें । उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर बीके सिंह महाप्रबंधक सभी महाप्रबंधक अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिभागी, सभी यूनियनों के प्रतिनिधि, बीएचईएल की विभिन्न इकाईयों से आई कुल 9 टीमों के प्रतिनिधि तथा अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे । प्रतियोगिता के पहले दिन कुल तीन मैचे खेल गए । बीएचईएल की झांसी एवं हैदराबाद इकाईयों के बीच उदघाटन मैच खेला गया । इस मैंच में झांसी ने हैदराबाद को 1-0 से हरा दिया । इसके पश्चात बेंगलुरू एवं दिल्ली के बीच मैच खेला गया । इस मैच में दिल्ली ने बेंगलुरू को 3-0 से शिकस्त दी । दिन का अंतिम मैंच रानीपेट एवं त्रिरूमयम के बीच खेला गया । इस मैंच में रानीपेट ने त्रिरूमय को 3-1 से पराजित किया ।
———————————————-
बीएचईएम में छह दिवसीय आडिट का समापन
बीएचईएल में मैंआईआर क्लास सिस्टम एंड सोल्यूशन कंपनी मुंबई द्वारा आइएसओ-14001 एवं आइएसओ-45001 मानकों के अनुसार री-सर्टिफिकेशन ऑडिट किया गया। तीन सदस्यीय ऑडिटर दल द्वारा किए जा रहे इस छह दिवसीय आडिट का समापन बीएचईएल, भोपाल के प्रशासनिक भवन के तृतीय तल पर स्थित न्यू सम्मेलन कक्ष में बैठक के साथ हुआ। अपर महाप्रबंधक हीरालाल भारानी ने बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं आडिट कार्यक्रम के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि इकाई प्रमुख के नेतृत्व में सुरक्षा एवं पर्यावरण को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है।
—————————————–
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
वेलफेयर एसोसिऐशन द्वारा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भेल भोपाल के अपर महाप्रबंधक श्रीमती प्रीति गुप्ता वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अर्चना चटर्जी एवं राम प्रताप मौर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिवराज सिंह द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना की और संगठन को समाज हित में ऐसे ही और कार्यक्रम करने की सलाह दी गई। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार काछी ने कहा, कि हमारा वेलफेयर एसोसिएशन हमेशा समाज के उत्थान एवं विकास के लिए जितना भी संगठन से बनेगा उसे पूर्ण करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा।
—————————————————–
भेल के विक्रम स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह 20 को
भेल के पिपलानी स्थित विक्रम हायर सेकण्डरी स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह उजास-2023 (उजास) 20 दिसंबर को शाम 5.30 बजे आयोजित किया गया है। इसके मुख्य अतिथि ईडी राजीव सिंह और श्रीमती शशि सिंह अध्यक्ष, बीएचईएल लेडीज़ क्लब भोपाल होंगे । अतिथियों का सम्मान जीपी बघेल जीएम बीएचईएल व अध्यक्ष, बीएचईएल शिक्षा मंडल करेंगे।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...