25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी का काम निरंतर जारी रहेगाः श्रीमती...

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी का काम निरंतर जारी रहेगाः श्रीमती कृष्णा गौर

Published on

सीहोर/भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कर्मठ प्रयासों से यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी लगातार मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए हमारी सरकार काम करती रहेगी। वे मंगलवार को प्रभार जिला सीहोर और इछावर में नए अस्पताल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि, आज का दिन सीहोर के लिए ऐतिहासिक दिन है। सीहोर जिले के इछावर में 50 बिस्तरों का सिविल अस्पताल और सीहोर में जिला सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों के नवीन भवन का लोकार्पण हो रहा है। इछावर में लगभग 9 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से और सीहोर में 32 करोड़ रुपए की लागात से यह भवन तैयार हुए हैं, जहां पर जनता को बेहतर स्वास्थय सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। यह अस्पताल इछावर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नए अस्पतालों का निर्माण, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ बनाया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के कुशल नेतृत्व में यह विभाग किस प्रकार से कम कर रहा है, इसका चित्र अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है। अब हमारे यहां डॉक्टरों की भर्तियां की जा रही है, नर्सों की भर्तियां की जा रही है, पैरामेडिकल स्टाफ हो, मशीनरी हो, यह सारी सुविधाएं हर अस्पताल को देने का काम हमारे उपमुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, राजस्व मंत्री व इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय,भाजपा जिलाअध्यक्ष रवि मालवीय मौजद रहे। कार्यक्रम में पधारे समस्त परिवारजनों का हृदय से आभार एंव धन्यवाद।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...