24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़नगर पालिका परिषद के तीन साल पूरे होने पर मनेगा जश्न— नगर...

नगर पालिका परिषद के तीन साल पूरे होने पर मनेगा जश्न— नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन में लिया निर्णय— कुल 26 बिन्दुओं पर परिषद सदस्यों ने जताई सहमति

Published on

बड़वाह से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

नगर पालिका परिषद के तीन साल पूरे होने पर मनेगा जश्न— नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन में लिया निर्णय— कुल 26 बिन्दुओं पर परिषद सदस्यों ने जताई सहमति,बड़वाह में नगर पालिका की परिषद का विशेष सम्मेलन हुआ। जिसमें नगरीय निकाय से संबंधित 26 बिन्दुओं पर विकास कार्यों की अनुमोदन,स्वीकृति सहित विभिन्न कार्यालयीन कार्यों पर विचार विर्मश कर सभी को स्वीकृति दी गई है।

इसमें प्रमुख रूप से पढ़ाली नदी पर रिटर्निंग वाल,पाथ वे निर्माण करने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया है। इसके साथ ही वन क्षेत्र में स्थित सुरतीपूरा तालाब में वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने के लिए सम्बन्धित विभागीय अनुमति व कार्ययोजना तैयार करने पर भी परिषद की सहमती बनी है।वहीं परिषद के तीन साल पूर्ण होने पर इसे धूमधाम से मनाने जा रही है।

बैठक के दौरान नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता व सीएमओ कुलदीप किंशुक ने इन बिन्दुओं को परिषद के सामने रखा। जिसमें सार्वजनिक व व्यवसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन स्वच्छता एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाए लेने, इंदिरा मार्केट फेस की दुकानों का साईज बढ़ाने की पुष्टि व अनुमोदन,15 अगस्त मनाए जाने,वार्ड 12 का नाम गोविन्द सिंह चौधरी के नाम पर रखे जाने,उद्यानों का विकास कार्य,कंवर कालोनी में गार्डन व मांगलिक परिसर निर्माण,नामान्तरण प्रकरण में सहमती,वार्ड 12 में फिश मार्केट,विभिन्न वार्डो में रोड़,जनपद से पंजाब पेट्रोल पम्प तक दोनों और रोड आदि विभिन्न विषय इस बैठक में रखे गए थे।

यह भी पढ़िए: Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी लक्षण खुराक और क्यों है यह इतना ज़रूरी

सुरतीपूरा तालाब पर वाटर स्पोर्ट्स की सम्भावना-नपाध्यक्ष ने बताया कि सुरतीपूरा तालाब में वाटर स्पोर्ट्स के प्रस्ताव को फ़िलहाल नपा परिषद ने विचार विमर्श कर इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके बाद इस सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग से अनुमति लेकर कार्ययोजना तैयार करेंगे ताकि इसका लाभ आमजन को मिलने के साथ,तालाब संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण को मिल सके।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...