भोपाल
बीएचईएल भोपाल यूनिट में उत्पादन का अंतिम माह होने के कारण 24 और 31 मार्च रविवार को बीएचईएल कारखाने में वर्किंग-डे रहेगा। इसके लिये बीएचईएल के मानव संसाधन विभाग ने प्रतिनिधि यूनियनों के साथ लगातार दो दिन बैठक की है । हालांकि भेल प्रबंधन ने अभी तक कोई सर्कुलर जारी नहीं किया । भेल की नंबर-1 यूनियन बीएमएस की माने तो बैठक में इस माह के अंत में दो रविवार वर्किंग-डे करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है । उसके एवज में 1 एवं 2 अप्रैल को छुट्टी दी जायेगी।
