भोपाल
कॉर्पोरेट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को तीन दिवसीय उत्सव कॉर्पोरेट कार्निवाल का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन इंजीनीयर सुनील गुप्ता, निदेशक डॉ.भरत किशोर गुप्ता एवं गु्रप के समस्त प्रिंसीपल, प्राध्यापकों ने बच्चों संग दीप प्रज्जवलन के साथ किया । कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की रूचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कल्चरर, टेक्निकल एवं स्पोर्टस प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
