14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन

बीएचईएल हरिद्वार में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन

Published on

— पीठ बाजारों के प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

हरिद्वार।

बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग द्वारा टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की बैठक का आयोजन किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बीएचईएल नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी संजय पंवार द्वारा की गई। नगर प्रशासन विभाग के सभागार में आयोजित इस बैठक में सीओ(ट्रैफिक) हरिद्वार एसपी बलोनी, रानीपुर कोतवाली के अधिकारी, बीएचईएल कर्मचारी कल्याण संगठन, वित्त विभाग, औद्योगिक संबंध विभाग एवं नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों सहित विक्रेता प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के उच्च प्रबंधन का संदेश सभी के साथ साझा करते हुए संजय पंवार ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से पीठ बाजारों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे विक्रेताओं एवं ग्राहकों को एक बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। सभी प्रतिभागियों ने बीएचईएल उपनगरी में लगने वाले पीठ बाजारों (वेंडिंग ज़ोन) के सुचारू प्रबंधन, सुविधाओं के विस्तार, यातायात एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में पीठ बाजारों की वहन क्षमता, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रखरखाव शुल्क को पूर्ववत रखने, हर तीन माह में एक बार समिति की बैठक करने, वेंडर की मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में उसके परिजनों को अनुमति हस्तांतरित करने तथा त्यौहारों एवं अन्य अवसरों पर, अस्थायी अनुमति जारी करने आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि माननीय उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी, हरिद्वार द्वारा, बीएचईएल हरिद्वार औद्योगिक उपनगरी के लिए इस समिति का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स के प्रबंधन सहित वेंडिंग ज़ोन की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का विकास करना है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...