10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के दिवंगत कर्मचारियों को श्रद्धांजलि

भेल के दिवंगत कर्मचारियों को श्रद्धांजलि

Published on

भोपाल

स्वतंत्रता दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के शहीदों तथा बीएचईएल की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देने वाले दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने देश की आजादी तथा उसके बाद राष्ट्र्र निर्माण की राह में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए प्रभाग की दोनों इकाईयों हीप तथा सीएफएफपी स्थित श्रमिक स्मारकों पर पुष्प गुच्छ अर्पित किए ।

अपनी भावांजलि देते हुए प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि बीएचईएल को अपने कर्मचारियों पर गर्व है । उन्होंने कहा कि कंपनी के सामने आने वाली हर प्रकार की परिस्थितियों में हमारे कर्मचारियों ने हमेशा ईमानदारी तथा लगन से काम करते हुए कंपनी को आगे बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया है । इस अवसर पर अनेक महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्रमिक स्मारकों पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत श्रमिक शहीदों को दो मिनट के मौन द्वारा अपनी श्रद्धांजलि दी ।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...