भोपाल
बीएचईएल द्वारा औद्योगिक उत्पादन में सुरक्षा, के्रन संचालन एवं सामान हैंडलिंग की महत्ता पर निरंतर बल दिया जाता रहा है । इस दिशा में मानव संसाधन विभाग (एचआरडी) व एचएसई विभाग द्वारा दो दिवसीय सुरक्षा, क्रेन संचालन एवं सामान हैंडलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीके सिंह, महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) द्वारा किया गया । इस अवसर पर हीरालाल भरानी, अपर महाप्रबन्धक (एचएसई) भी उपस्थित थे । कार्यक्रम में 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम मे क्लासरूम लर्निंग, केस स्टडी, शॉप प्रेक्टिकल व एमसीक्यू टेस्ट जैसे पाठ्यक्रम सम्मिलित किए गए हैं ।
