भोपाल
एनसीसी जीवन की हर चुनौती का सामना करने का सामथ्र्य बढ़ाती है। शिक्षा नीति में इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने से छात्रों को एनसीसी का लाभ लेने के अवसर बढ़ गए हैं। यह बात माधव साइंस कॉलेज उज्जैन के पूर्व कैप्टन डॉ. डीपी चतुर्वेदी ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में कही। वह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे ।
भेल कॉलेज में नई शिक्षा नीति में एनसीसी की चुनौतियां और अवसर विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने कहा कि एनसीसी छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छात्रों को जीवन में एनसीसी से जुडऩा चाहिए। इस मौके पर विषय विशेषज्ञ एमवीएम के मेजर डॉ. महेश चंद्र दुबे ने कहा एनसीसी हमारी जीवनशैली में अनुशासन सिखाती है। इस मौके पर एनसीसी ऑफिसर डॉ. वर्षा चौहान, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. कीर्ती श्रीवास्तव, डॉ. समता जैन सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
