16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल संगम गृहनिर्माण सोसायटी के चुनाव में दो पैनल आमने-सामने

भेल संगम गृहनिर्माण सोसायटी के चुनाव में दो पैनल आमने-सामने

Published on

– एक हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

भोपाल

भेल की जमीन पर बसी भेल संगम गृहनिर्माण समिति के चुनाव में दो पैनल आमने-सामने है। एक हजार से ज्यादा सदस्यों वाली इस समिति में गुरूवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 30 जून को एक हजार सदस्य 11 संचालक पद के उम्मीदवारों को मतदान करेेंगे। जानकारी के मुताबिक शुक्ला पैनल और साकेत भेल संगम एकता पैनल अपने-अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेंगे। गौरतलब है कि वर्तमान में इस समिति का प्रशासक काम संभाल रहे है। इसके पूर्व यहां एसपी शुक्ला अध्यक्ष रह चुके है।

प्रशासक पर फर्जी नाम जोडऩे का लगाया आरोप
भेल संगम के चुनाव में वर्तमान प्रशासक पर पूर्व अध्यक्ष एसपी शुक्ला और ने फर्जी नाम जोडऩे का आरोप लगाया है। श्री शुक्ला और समिति के सदस्य अलकेश वैध का कहना है कि प्रशासक ने सदस्यता सूची में फेरबदल कर 98 सदस्यों के नाम जोड़े है जो संस्था के सदस्य ही नहीं है। अंतिम सूची के प्रकाशन के पूर्व आयुक्त एवं संयुक्त पंजीयक सहकारिता सहकारी संस्थाएं को शिकायत करने के बाद अंतिम मतदाता सूची के पहले आपत्ति दर्ज की गई। तब कहीं जाकर इसमें सुधार किया गया। श्री शुक्ला की मानें तो जो संस्था के सदस्य ही नहीं थे उनके नाम जोडऩे का फर्जी तरीका गंभीर जांच का विषय है। इस संबंध में प्रशासक एमके श्रीवास्तव का कहना है कि आपत्ति आने के बाद गलत नामों को हटा दिया गया है। इन नामों को सदस्यों के कहने पर जोड़ा गया था। हमें यह जानकारी नहीं कि कौन सा सदस्य सही है और कौन सा गलत।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...