भोपाल
शहर की अग्रणी सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था यूनाइटेड मलयाली एसोसिएशन (यूएमए) ने अंतरराष्ट्र्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। नारायण मिशन हॉल में आयोजित समारोह में 45 वरिष्ठ महिला नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर 27 मलयालम मिशन शिक्षकों और एसोसिएशन की अन्य महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। अमर शर्मा देव राजभर,संासद नेपाल, डॉ. सीता लक्ष्मी बी, न्यूरो फिजिशियन, अपोलो सेज अस्पताल और विष्णु सुधाकरन, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण (म.प्र. एवं छत्तीसगढ़) इस सम्मान समारोह में मौजूद थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी मंचन किया गया। मलयालम मिशन के शिक्षकों द्वारा आयोजित स्किट सफलमी यात्रा ने सभी को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। ओडी जोसेफ, अध्यक्ष ने सभा का स्वागत किया और यूएमए गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। केपी दास महासचिव ने भी इस अवसर पर बात की।
