भोपाल
शनिवार शाम 5 बजे से संस्था प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सभाकक्ष में हुई जिसमें हुए निर्णय की जानकारी संस्था अध्यक्ष बसंत ने देते हुए बताया कि बीएचईएल का उत्पादन का आखिरी महिना चलने के कारण सदस्यों को अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में सदस्यों के बहु प्रतीक्षित उपहार केंट कंपनी के वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर का वितरण संस्था से किया जाएगा । सभा में अध्यक्ष बसंत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, श्रीमती निशा वर्मा, संचालक आशीष सोनी, राजमल बैरागी, रजनीकांत चौबे, राजकुमार इड़पाची, निशांत कुमार नंदा, सुश्री किरण, दीपक गुप्ता एवं कमलेश नागपुरे मौजूद थे।
इधर थ्रिफ्ट के डायरेक्टर दीपक गुप्ता ने बताया कि संस्था सदस्यों के हित में कुछ निर्णय न होने के कारण बैठक हंगामेंदार रही । आरोप यह भी लगाया है कि संस्था में 16 कर्मचारी होने के बाद भी एक ही कर्मचारी को स्थाई क्यों किया जा रहा है साथ ही अमानत राशि पर 6 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है जबकि वादा 7 प्रतिशत ब्याज देना का किया था। इसी तरह लोन पर ब्याज दर 9.9 फीसदी ली जा रही है जबकि यह भी वादा किया था कि कर्मचारी सदस्यों की ब्याज दर कम की जायेगी ।
