भोपाल
जगन्नाथ क्रिकेट क्लब द्वारा उत्कल क्रिकेट चैंपियनशिप सेशन 2 (अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट) का आयोजन हेस्टू (एचएमएस) की सहायता से छत्तीसगढ़ मैदान पिपलानी में चल रहा है । जिसका प्रथम प्री क्वार्टर मैच एलईएम रोयल और एचजीएम हुरिकने के बीच खेला गया जिसमें एचजीएम हुरिकेन ने विजेता बनकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया और भानु प्रताप निषाद मैन ऑफ दी मैच बनें। छत्तीसगढ़ मैदान पर सैकड़ो दर्शक के उपस्थिति में हेस्टू एचएमएस के वरिष्ठ सचिव हेमन्त सिंह और जगन्नाथ क्लब की और से दिलेश्वर बिस्वाल ने मैन ऑफ द मैच भानु प्रताप निषाद को ट्राफी प्रदान कर सम्मान किया
