भोपाल
भेल से लगे तुलसी परिसर फेस – वन में उत्सव समिति द्वारा नव वर्ष एवं नवरात्रि के उपलक्ष में कॉलोनी के मुख्य पार्क पर मातृशक्ति द्वारा माता रानी की आराधना एवं उनके आशीर्वाद के साथ संगीतमय भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया । जिसमें सभी माताओं एवं बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इस नव वर्ष एवं नवरात्रि का कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। उत्सव समिति के प्रयास से ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सौजन्य से 11 नदियों का जल एवं महाकाल की चढ़ी हुई भस्म से अभिमंत्रित किए गए रूद्राक्ष कॉलोनी में वितरित करने के लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष गुड्डू अग्रवाल सचिव रिंकू भटेजा, उमा कपूर, निरा गौतम ने कॉलोनी वासियों को रूद्राक्ष वितरित किए ।
उत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील महाले ने कहा कि नव वर्ष एवं नवरात्रि पर शानदार आयोजन के साथ रूद्राक्ष वितरण करने से इस कार्यक्रम की शोभा और भी ज्यादा बढ़ गई। इस अवसर पर केपी ठाकुर, राजेंद्र कुमार काछी, प्रेम कुमार शाक्य, अजय झारिया, पीके सोनी, सुनील भट्ट,विजय बाथम, राकेश शक्या, अनिल कछावा, बृजेश राजपूत, महेश दुबे, विनोद श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, केसी तवर, सुधाकर बारंगे,आर के मलिक, आर ए भारती, एमके सेन आदि अनेक रहवासी मौजूद थे ।
नामदेव समाज विकास परिषद की बैठक में होगा नई कार्यकारिणी का गठन
भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश भोपाल 3315 की आम सभा का 16 अप्रैल 2023 को सामुदायिक भवन जवाहर चौक में आयोजित होगी। इसी आम सभा में सर्वसम्मति अथवा चुनाव प्रक्रिया द्वारा नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। इस आशय की सूचना चुनाव अधिकारी अजय नामदेव द्वारा जारी कर दी गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष ओपी नामदेव एवम जिला अध्यक्ष तरूण चूड़ामणि द्वारा प्रदेश के सभी आजीवन/संरक्षक सदस्यों से अपील की है कि वे आम सभा में सम्मिलित होकर समाज की कार्यकारणी गठन करने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करे ताकि समाज विकास को नई दिशा प्रदान की जा सके।
