10.6 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की जमीन पर जहां चाहे वहां खड़े करो वाहन, प्रबंधन मौन

भेल की जमीन पर जहां चाहे वहां खड़े करो वाहन, प्रबंधन मौन

Published on

भोपाल।

भेल टाउनशिप के कई इलाकों में इन दिनों कई निजी बसों का जमावड़ा हर जगह देखने को मिलता है। ट्रेवल्स संचालक अपने वाहनों को प्रबंधन द्वारा बनाए गए नियमों को दरकिनार कर बड़ी आसानी से खड़े कर रहे हैं, जिससे काफी लोग परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि इतना सब होते हुए भी भेल प्रबंधन कोई भी कार्यवाई करने से कतरा रहा है। यदि कोई वाहन संचालक किसी निजी भूमि पर वाहन खड़ा करता है तो उसे बकायदा इसका शुल्क जमीन मालिक को देना पड़ता है, लेकिन भेल की निजी भूमि पर यह वाहन नि:शुल्क खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक भेल टाउनशिप के कई इलाकों में इंजीनियरिंग कालेजों की बसों के अलावा कई निजी ट्रेवल ऐजेंसी की बसें बे-रोकटोक खड़ी होती है। इनमें प्रमुख है जवाहर लाल स्कूल के समीप, आदर्श मार्केट चौराहा, पिपलानी बी सेक्टर, बरखेड़ा, गोविंदपुरा आदि कई जगहों पर कई निजी बसें बिना भेल प्रबंधन की रजामंदी के यहां खड़ी होती है। जो जगह भेल प्रबंधन ने अपनी बसों के लिए निर्धारित की है उन पर निजी बसें खड़ी हो रही है इसके बाद भी भेल प्रबंधन कोई कार्यवाही करने से कतरा रहा है।

जानकारों का कहना है कि या तो प्रबंधन को इन बसों को यहां से हटा देना चाहिए या फिर इनसे बकायदा शुल्क लेना चाहिए। इससे यहां के आसपास रहने वाले लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहीं नहीं कई बार तो इन बसों के ड्रायवर मदिरा का सेवन कर उत्पाद मचाते हैं। यही नहीं भेल टाउनशिप के आस-पास स्थित कई कालोनियों के अंदर यह बसें खड़ी रहती हैं, जिससे यहां के काफी रहवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि वाहन खड़े होने से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे यातायात व्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ता है।

प्रबंधन ने समय रहते इन पर कार्यवाही नहीं की तो इन बसों की संख्या बढ़ती ही जायेगी। भेल प्रवक्ता का कहना है कि जल्द ही प्रबंधन एक निर्धारित स्थान पर इन बसों को सशुल्क खड़ा करने का प्लान बना रहा है। इसके बाद यह बसे कही भी खड़ी मिली तो उन पर कार्यवाही की जायेगी।

Latest articles

राजधानी में आत्महत्या की दो घटनाएं: भाई के फोन न उठाने पर युवती ने दी जान, विवाहिता ने भी लगाया फंदा

भोपाल। शहर में बीते 24 घंटों के दौरान आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, राजधानी में चार किशोरियां भी लापता

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी के सुनहरे...

यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर आरटीओ सख्त, एक बस जब्त और दो की फिटनेस निरस्त

भोपाल। राजधानी के आईएसबीटी बस स्टैंड पर गुरुवार रात परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...

सीएम हाउस के पास डॉक्टर से लूट, बदमाशों ने मिर्च झोंककर छीना 11 तोला सोने का कड़ा

भोपाल। राजधानी में सीएम हाउस के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने...

More like this

मीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा में मृतक भेल कर्मी नहीं

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मीनाल गेट पर मंगलवार और बुधवार...

बीएचईएल में ‘निदेशक (मानव संसाधन)’ के पद पर भर्ती, महारत्न कंपनी ने मांगे आवेदन

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने...

बीएचईएल कर्मचारियों को मप्र पर्यटन के होटलों में मिलेगी 20% की छूट

भोपाल। 'महारत्न' कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने अपने कर्मचारियों के कल्याण...