7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़एनआरआई संस्थान में गाजे बाजे के साथ निकली वेंकटेंश बालाजी की बारात

एनआरआई संस्थान में गाजे बाजे के साथ निकली वेंकटेंश बालाजी की बारात

Published on

भोपाल

रायसेन रोड सज्जन सिंह नगर स्थित एनआरआई संस्थान में लक्ष्मी पद्मावती वेंकटेंश बालाजी हनुमान एवं गरूण मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ब्रम्होत्सव का शुक्रवार दूसरा दिन था। ब्रम्होत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सुप्रभात सेवा के बाद भगवान बालाजी को भोग लगाया गया। भगवान पालकी में सवार होकर यज्ञशाला पहुंचे जहां उनकी स्थापना की गई। यज्ञशाला के चारों द्वार की पूजा कर अग्नि प्रतिष्ठा की गई। भगवान बालाजी के सामने मूल मंत्र हवन किया गया। माता लक्ष्मी का नौ कलश से अभिषेक किया गया।

भगवान गरुण की आकृति वाले ध्वज की पूजा की गई और उसे मंदिर प्रांगण के विशाल खंभ पर मंदिर के संरक्षक डी सुबोध सिंह व श्रीमति जयश्री सिंह द्वारा फहराया गया। सुबह से ही श्रद्वालु गण मंदिर प्रांगण जयश्रीमननारायण कें उदघोष लगाते हुये बहुत उत्साहित दिखाई दे रहे थे। शाम को 6 बजे विष्णु सहस्त्रनाम परायणम का पाठ किया गया व उसके बाद बालाजी महाराज की विवाह बारात गाजे बाजे के साथ पालकी के रूप मे मंदिर के प्रांगण मे निकली। भक्तगण बारात मे नाचते हुये चल रहे थे।

बाद मे पूर्णाहुति आयोजित की गई व प्रसाद वितरण किया गया। ब्रम्होत्सव के तीसरे दिन शनिवार को सुबह 9 बजे से शांति पाठ, गोदा माता का पंचाअमृतम से अभिषेक व श्रंगार किया जायेगा। उसके पश्चात पूर्णाहुति बलिहरणम आयोजित की जायेगी। शाम को 5 बजे श्री देवी, भूदेवी के साथ बालाजी महाराज का कल्याणम अर्थात विवाह उत्सव व गाजे बाजे के साथ संपन्न होगा।

पूजा का कार्यक्रम श्री श्री त्रिदण्डी श्रीमन्नारायन रामानुज चिनर जियर स्वामी जी के शिष्यगण हैदराबाद निवासी, श्री प्रणीत कुमार आचार्य जी, प्रमिता आचार्य आत्रेया चार्य व आचार्य कातिर्केय के सान्निध्य में कराया जा रहा है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...