28.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़विद्या नगर आईएसबीटी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

विद्या नगर आईएसबीटी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि विद्या नगर आईएसबीटी निर्माण कार्य में तेजी लायें। आईएसबीटी विद्या नगर परियोजना मल्टीपर्पस है। इसमें बस टर्मिनल के साथ व्यावसायिक और आवासीय कॉम्पलेक्स का निर्माण भी शामिल है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर और बीडीए चेयरमेन कृष्ण मोहन सोनी निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुँचे थे।

श्रीमती गौर ने कहा कि विद्या नगर आईएसबीटी का निर्माण पूरा करने की समय-सीमा अप्रैल-2025 है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाये। आईएसबीटी विद्या नगर प्रोजेक्ट 5 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इसमें बस टर्मिनल के साथ कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स और 150 फ्लेट का आवासीय कॉम्पलेक्स भी रहेगा। बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया जा रहा है। इसमें यात्रियों को ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी। इसके साथ ही फूड जोन, पार्किंग आदि अन्य व्यवस्थाएँ भी रहेंगी।

विद्या नगर आईएसबीटी टर्मिनल से नागपुर, पचमढ़ी, होशंगाबाद, बैतूल आदि रूट पर चलने वाली बसें संचालित होंगी। परियोजना की कुल लागत 236 करोड़ रुपये है। आईएसबीटी का निर्माण भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। कार्यपालन अधिकारी भोपाल विकास प्राधिकरण संदीप केरकेट्टा ने आईएसबीटी निर्माणाधीन परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। श्री केरकेट्टा ने भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा अजंता कॉम्पलेक्स पुनर्विकास परियोजना पर भी प्रस्तुतिकरण दिया।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...