भोपाल।
विविध कला विकास समिति रामलीला पिपलानी द्वारा आयोजित वन भोज कार्यक्रम दिनांक 10 नवंबर को धन्वंतरी पार्क में आयोजित किया गया! इस कार्यक्रम में रामलीला समिति के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहें! मीडिया प्रवक्ता अतुल मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में आगामी वर्षों में आयोजित होने वाली रामलीला के लिए समीक्षा बैठक की गई! कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलीला समिति के अध्यक्ष महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा ने की! पूर्व महासचिव एस.पी साहू एवं समिति महासचिव आर,एस अरोड़ा ने आभार प्रदर्शन किया!
