भोपाल
सरकार स्वच्छ भारत और स्वच्छ शहर बनाने में लगी है तो दूसरी और भेल क्षेत्र का एक वार्ड ऐसा भी है जहां गंदगी का अंबार है।
भेल क्षेत्र का वार्ड 68 की कुछ कॉलोनियों में सीवेज का गंदा पानी घरों के सामने भर जाने से लोग परेशान है। यह पानी कई तरह की बीमारियों को न्यौता दे रहा है। इस संबंध में लोगों को नगर निगम को कई बार शिकायत की लेकिन नगर निगम उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
वार्ड 68 के एक गड्डे में सीवेज का पानी लबालब भरा है। इसके लिए कॉलोनी के लोगे हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत कर थक चुके हैं परन्तु नतीजा आज तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इस गड्डें में लोगों के घरों से गंदा पानी और साथ एलआईजी फ्लेट सीवेज का पानी लगातार एकत्रित होता जा रहा है इस कारण डेंगू, मलेरिया, टाईफाईड इस तरह बीमारियां से आये दिन लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या आज भी बनी हुई है और हमारी सरकार स्वच्छ भारत स्वच्छ भोपाल की बात कर रही है। जबकि पूरे कालोनी में सांस भी लेना मुश्किल हो जाता है।
इधर वार्ड 68 की सन्तोषी विहार कालोनी में सफाई नहीं होती। कालोनी की मुख्य सड़क पर गन्दगी फैली है झाड़ू लगती नही है एक प्लाट खाली पड़ा है उसमें आगे-पीछे के निवासी कूड़ा कचरा फेंककर गन्दगी कर रहे हैं नगर निगम कभी खबर लेता नही है कचरा गाड़ी भी 4-5 दिन में आती है। कुल मिलाकर सफाई में कोताही बरती जा रही है। सड़क के इतने बुरे हाल हैं कि आम आदमी का निकलना मुश्किल हो गया है लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।
