भोपाल
बीएचईएल के कस्तूरबा हॉस्पिटल में लगातार पानी की समस्या बनी हुई है । इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन व नगर प्रशासन विभाग को शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है । प्रबंधन की माने तो जगह-जगह पाइपलाइन फूटी होने के कारण ये समस्या आ रही है इसके टैंडर की फाइल फाइनेंस विभाग में अटकी हुई है । फाईल क्लीयर होते ही पानी की सप्लाई शुरू हो जायेगी । भेल प्रवक्ता का कहना है कि इसके लिये वैकल्पिक व्यवस्था जल्द की जायेगी ।
