23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़जब चेतावनी नहीं मानी तो नगर निगम ने मांस विक्रय करने वालों...

जब चेतावनी नहीं मानी तो नगर निगम ने मांस विक्रय करने वालों पर की कार्यवाही

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र में चिकन,मटन बेचने वालों को पहले नगर निगम ने चेतावनी दी जब नहीं माने तो उन पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर डाली । गुरूवार को भेल क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 के नर्मदापुरम मार्ग पर संचालित दुकानों पर कार्यवाही करते हुये हबीबगंज नाका स्थित इमरान चिमन शॉप,रेहान चिकन शॉप और सलीम चिकान शॉप पर कांच न लगाने व पिंजरा सार्वजनिक स्थल पर रखने पर जुर्माना किया गया । साथ ही मांस की नष्ट करने की कार्यवाही की । इसी तरह डीआरएम ऑफिस के पास और एम्स मेनरोड साकेत नगर पर ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण कर संचालित कर रहे दुकानदार शेख करीम की दुकान को तोड़ दिया । वहीं बरखेड़ा पठानी बजरंग मार्केट में सार्वजनिक स्थल पर मछली विक्रय करने वालों की दुकान को भी तोड़ दिया गया । वार्ड 57 में चिकन मांस और मछली की दुकानों को भी बंद कराया गया । कुछ दुकानों को बंद करने की कार्यवाही भी की गई ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...