भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) में लंबे समय के बाद डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू 10 नवंबर को होंगे इसके लिये शामिल होने वाले अफसरों के नाम भी सामने आ गये हैं । भेल दिल्ली कॉरपोरेट से लेकर कंपनी की सभी यूनिटों में इसको लेकर काफी जिज्ञासाऐं देखी जा रही है । यूं तो इंटरव्यू देने वालों में भेल के कार्यपालक निदेशक एम ईसादोर,कार्यपालक निदेशक एसबी नैथानी ,जीएमआई पीके सक्सेना, जीएमआई नवीन सक्सेना, महाप्रबंधक आदिकांत बेहरा,महाप्रबंधक के मोहन,महाप्रबंधक एसके सिन्हा, निदेशक एचआर एसपीएमसीआईएल एससी पांडे, मुख्य महाप्रबंधक सेल केके ठाकुर, सीपीओ रेलवे, आरके अग्रवाल साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे । इसमें पिछले साल की वरिष्ठता सूची के हिसाब से अफसरों के नाम शामिल किये गये ।
भेल के कार्यपालक निदेशक एम ईसादोर, कार्यपालक निदेशक एसबी नैथानी और महाप्रबंधक आदिकांत बेहरा में से किसी एक को डायरेक्टर एचआर बनाया जा सकता है जबकि निदेशक एचआर एसपीएमसीआईएल एससी पांडे, महाप्रबंधक के मोहन व सीपीओ रेलवे आरके अग्रवाल का भी नंबर लग सकता है ।
यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी के एचआर विभाग के अनुभवी अफसरों में भेल के ईडी एम ईसादोर और भेल भोपाल के महाप्रबंधक आदिकांत बेहरा का नाम लिया जा रहा है जबकि सीनियर अफसर के रूप में श्री ईसादोर लंबी रेस के अफसर दिखाई दे रहे हैं । यदि भेल से बाहर के अफसरों को मौका दिया जाता है तो किसी अन्य का नाम भी सामने आ सकता है ।
