16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़कौन बनेगा बीएचईएल का डायरेक्टर, आठ अफसर देंगे साक्षात्कार

कौन बनेगा बीएचईएल का डायरेक्टर, आठ अफसर देंगे साक्षात्कार

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी में कौन बनेगा डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट इसको लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, अगस्त में भेल के डायरेक्टर पॉवर उपेंद्र कुमार मठारू एवं डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट डॉ. रेणू गेरा अगस्त में रिटायर हो रही हैें। इसके चलते इस पद के लिए 30 जून को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार में ईडी प्रवीण किशोर , ईडी कोप्पू सदाशिव मूर्ति ईडी श्रीमती बाणी वर्मा , जीएम एसएम रामानाथन, जीतेंद्र दास,जीएम, आलोक कुमार सिंघल, जीएम एनटीबीसी स्वप्नेदूं कुमार पंडा, ग्रुप जीएम संदीप जैन शामिल होंगे।

सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट के पद के लिए त्रिची यूनिट के जीएमआई रामानाथन, पॉवर सेक्टर के ईडी प्रवीण किशोर , बेंगलुरू यूनिट की ईडी बाणी वर्मा, दिल्ली कारपोरेट आफिस के ईडी केएस मूर्ति प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि पॉवर सेक्टर के महाप्रबंधक जीतेंद्र दास का नाम भी चर्चाओं में है। गौरतलब है कि श्रीमती बाणी वर्मा और केएस मूर्ति चेयरमैन पद के लिए भी आवेदन कर चुके हैं। ऐसे में 30 जून को साक्षात्कार के बाद चयन प्रक्रिया मेेंं इन्हें मौका मिलता है या नहीं ये अलग बात है।

नवंबर 2023 में भेल के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ . नलिन सिंघल भेल की सेवाओं को अलविदा कहेंगे। उन्हेंं एक्सटेंशन मिलता है या नहीं यह अलग बात है। फिलहाल तो यह भी कहा जा रहा है कि अगस्त माह में भेल के तीन कार्यपालक निदेशक रिटायर होने वाले है। ऐसे में इनकी जगह भी अन्य कार्यपालक निदेशक लेंगे। ईडी कारपोरेट एसके बवेजा ईडी पॉवर सेक्टर जी मूरली, एवं ईडी हैदराबाद एस वरदाराजन अगस्त 2023 में रिटायर होंगे। खबर है कि उनके रिटायरमेंट के पूर्व ईडी पद के लिए साक्षात्कार भी हो सकते है।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...