19.4 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीमा अस्पताल की दुर्व्यवस्था को लेकर मजदूरों का हल्लाबोल

बीमा अस्पताल की दुर्व्यवस्था को लेकर मजदूरों का हल्लाबोल

Published on

– श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने कहा…रेफर नहीं किए जाने से कई श्रमिकों को गवानी पड़ी जान

भोपाल।

स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ बुधवार को सैकड़ों श्रमिकों ने भेल के सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल पर पहुँचकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने बताया कि श्रमिकों के वेतन से हर महीने स्वास्थ्य बीमा कि राशि कि कटौती की जाती है बदले में बीमा अस्पताल द्वारा श्रमिक व उसके परिवार को अच्छा स्वास्थ्य सुविधा मिलना चाहिए। लेकिन श्रमिक और उसका परिवार जब बीमा अस्पताल में भर्ती के लिए आता है तो उसे अच्छा इलाज नहीं मिल रहा है। पूर्व में श्रमिकों को इलाज हेतु आसानी से रेफर कर दिया जाता था लेकिन बीमा अस्पताल जबसे केंद्र सरकार के अधीन हुआ है तब से रेफरल व्यवस्था बंद कर दी गई है जिससे श्रमिक व उनके आश्रित को आर्थिक हानि सही बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही है। रेफर नहीं किए जाने से कई श्रमिकों को अपनी जान तक गवानी पड़ी है।

इन्हीं विषयों को लेकर आज बीमा अस्पताल पर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दीपक गुप्ता ने कहा कि बीमा अस्पताल के प्रबंधन को एक ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करते हैँ कि शीघ्र स्वास्थ्य सुविधा को बहाल किया जाय और रेफर होने वाले मरीजों को आसानी से रेफर किया जाय। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जे पी धनोपिया, बी डी गौतम, प्रकाश चोकसे, अशोक शर्मा, अर्जुन परमार, लोकेंद्र सहित सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल हुए।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...