21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़लव जिहाद से युवा—महिलाओं को जागरूक रहना चाहिए, महाविद्यालय स्तर पर मिलेगा...

लव जिहाद से युवा—महिलाओं को जागरूक रहना चाहिए, महाविद्यालय स्तर पर मिलेगा सहयोग

Published on

— “लव जिहाद: एक सामाजिक अभिशाप” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

भेल भोपाल।

लव जिहाद सुनियोजित ढंग से हिन्दू वंश नष्ट करने का षडयंत्र है। युवा महिलाओं को इससे जागरूक रहना चाहिए। आवश्यक होने पर नारी शक्ति हेल्पलाईन नं 8982501419 का उपयोग करें। उक्त विचार सेवा भारती की सुनीता सूर्यवंशी ने बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में जनभागीदारी समिति के तत्वावधान में समाजशास्त्र विभाग द्वारा “लव जिहाद: एक सामाजिक अभिशाप” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि आजकल स्कूल ,कालेजों के पास दुपहिया वाहनों पर घूमने वाले, छात्राओं को महंगे मोबाइल गिफ्ट करने वालों,हिन्दू घरों में नौकरी करने वालों, वैवाहिक साइटों से सम्पर्क करने वाले, वेलेंटाइन डे पर उपहार भेजने वालों से छात्राओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पर्यटन विशेषज्ञ प्रो.ललित गौड़ ने कहा कि छात्राओं के साथ अभिभावकों को भी लव जिहाद जैसे भयावह षडयंत्र से बचने के लिए सजग रहना होगा।

प्राचार्य डा.संजय जैन ने कहा कि इस महाविद्यालय की कोई भी छात्रा या उसकी परिचित यदि इस परेशानी का सामना कर रही हों तो वे महाविद्यालय परिवार की किसी भी प्राध्यापक या हेल्प डेस्क से निसंकोच सहयोग ले सकतीं हैं। उनकी जानकारी गोपनीय रखते हुए यथोचित सहायता की जावेगी। इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार ने सभी को जागरूक रहने की सलाह दी, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो। कार्यक्रम का संचालन डा.गीता चौहान एवं आभार डा निर्मला शुक्ला ने व्यक्त किया किया। इस अवसर पर मिश्रीलाल, खिलान सिंह सहित स्टाफ के सदस्य एवं छात्र—छात्राएं उपस्थित रहीं।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...